jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई ।

हरदा, : आज हरदा के अजाक्स कार्यालय में महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू जी की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, भीम आर्मी, और जयस संगठन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में रेंगा कोरकू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने रेंगा कोरकू जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, विशेषकर अंग्रेजों के खिलाफ उनके सशस्त्र संघर्ष और टंट्या मामा के साथ उनकी वीरता को याद किया। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान और क्रांतिकारियों के बलिदान को इतिहास में उचित स्थान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

- Install Android App -

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेंगा कोरकू जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी और अन्य आवश्यक नियमों का पालन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स जिला अध्यक्ष सुनील चौरे, पूनम घाटे, सुभाष मर्सकोले, जीआर चौरसिया एससी एसटी संभाग अध्यक्ष राहुल पवारे, भीम आर्मी संभाग अध्यक्ष महेंद्र काशीव, जयस जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया,राहुल ठाकुर प्रेमनारायण इवने अरुण गुजरभोज दुर्गाप्रसाद गुजरभोज दीपक सानिया बेलसिंह मेहता रवि शशि संगोले एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी भीम आर्मी एससी एसटी युवा संघ जयस की पूरी टीम के साथी मौजूद थे