jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

हरदा : भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा : जबलपुर का इंटरनेशनल राजकुमार ब्रास बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति, 12 फ़िट ऊँची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

हरदा: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार शाम खेड़ीपुरा से भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति के 9वें स्थापना वर्ष पर आयोजित इस शोभायात्रा में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा ने भक्तिमय माहौल बना दिया। यह यह यात्रा खेड़ी पुरा से घंटाघर से चांडक चौराहा से टॉक चौराहा चौराहे से जय जैसानी चौक वहां से खेड़ीपुरा में समापन हुआ।

पंडालों और स्वागत द्वारों से जगमगाया नगर

शोभायात्रा की शुरुआत से पहले ही खेड़ीपुरा क्षेत्र आकर्षक पंडालों, भव्य स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा था। मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बप्पा का फूल-मालाओं और आरती के साथ स्वागत किया।

ब्रास बैंड की धुनों पर झूमे भक्त

समिति के हेमंत मोराने ने बताया कि इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा जबलपुर का प्रसिद्ध इंटरनेशनल राजकुमार ब्रास बैंड। ऊर्जावान और मधुर धुनों ने ऐसा समां बांधा कि भक्तजन ताल से ताल मिलाकर झूमते हुए बप्पा का स्वागत करते रहे। बैंड की प्रस्तुति ने वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया।

- Install Android App -

12 फ़िट ऊँची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में मिट्टी से निर्मित बुरहानपुर की 12 फ़िट ऊँची गणेश प्रतिमा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। भगवान गणेश की इस भव्य प्रतिमा के दर्शन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। प्रतिमा के साथ निकली धार्मिक और सांस्कृतिक झाँकियों ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। और आकर्षक आतिशबाजी ने दशकों का मन मोह लिया।

आतिशबाज़ी से सजा आसमान

घंटाघर पर आतिशबाज़ी का विशेष आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी चमकदार आतिशबाज़ी से पूरा आसमान आलोकित हो उठा और बप्पा के जयकारों की गूंज से नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

युवाओं की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के युवा सदस्य अर्पित, सार्थक, यश, श्री खोदरे, यश पटेल, मोहित, कृष्ण, अभि, पल्लव, हिमांशु, मयंक, ऋषि खोदरे हेमंत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। नगरवासियों ने कहा कि खेड़ीपुरा की गणेश शोभायात्रा हर साल और अधिक भव्य हो रही है और इस बार का आयोजन अविस्मरणीय बन गया है।