jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम पंचायतों को किया गया, फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण

हरदा :- ग्रामीण क्षेत्रों मे पेय जल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये ग्रामीणजनों की मांग पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विधायक निधि से 05 फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण किया गया। जिसमें विकास खंण्ड हरदा की ग्राम पंचायत भादुगांव के ग्राम भवरतलाव, ग्राम पंचायत हंडिया, ग्राम पंचायत सिंगौन, ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी के ग्राम चीराखान को एक सादे समारोह में सरपंच व सचिवों को अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति में प्रदत्त किये गये। हरदा विधायक डॉ. दोगने के निज सहायक गौरव सराठे द्वारा बताया कि हरदा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की मांग एवं आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही अन्य ग्राम पंचायतों को भी उनकी मांग पर फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण किया जावेगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, विजय सूरमा, लक्ष्मीनारायण पटेल, कैलाश जाजडा, सिद्धांत तिवारी, रूपेश जाट, नवल पटेल, पूनम यादव सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।