jhankar
ब्रेकिंग
Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, सतना के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हरदा में अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि । वरिष्ठ अधिवक...

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा संदलपुर से हरदा रेलवे लाईन जोड़े जाने सहित अन्य जन हितेषी मुद्दे उठाएं! शांति जैसानी ने शुरू की संदलपुर रेल लाइन जोड़ने की मांग 

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन अशासकीय संकल्प की सूचना में यह प्रस्ताव रखा गया कि हरदा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से मात्र 30 किलोमीटर दूर जबलपुर इंदौर व्हाया बुदनी रेलवे लाइन संदलपुर से होकर निकल रही है। जिसे हरदा से संदलपुर तक जोड़ा जावे।

उक्त रेलवे लाइन के जुड़ने से हरदा सहित आसपास के अन्य जिले और तहसीलों को फायदा होगा। इंदौर से सीधे कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, सोमनाथ आदि से यात्रियों का सीधा जुड़ाव होगा। हरदा से संदलपुर 30 किलोमीटर के मार्ग में नर्मदा नदी पर मात्र एक पुल बनाना होगा। इस रेलवे लाइन के जुड़ जाने से हरदा शहर व आसपास के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थान इंदौर में अध्ययन करने, व्यापारियों को अपने व्यवसाय इंदौर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र से जुड़ने व किसानों को अपनी फसल की उपज इंदौर शहर की बड़ी मंडियों में पहुंचाने में सुविधा होगी। हरदा विधायक द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को विधानसभा सदन में सर्व सहमति से पास कर केंद्र सरकार को स्वीकृति हेतु भेजा गया है।

- Install Android App -

उक्त संदलपुर रेल लाइन को जोड़ने की मांग हरदा के युवा समाज सेवी शांति कुमार जैसानी ने शुरू की थी।

 

विधानसभा में इसके अतिरिक्त हरदा विधायक द्वारा सदन में हरदा जिला अंतर्गत हरदा मगराधा सड़क मार्ग पर ग्राम बैरागढ़ और ग्राम रहटाखुर्द के बीच, ग्राम कनारदा और ग्राम बालागांव के बीच ग्राम बालागांव और ग्राम बून्दडा के बीच पड़ने वाली नदियों पर जर्जर हो चुकी पुलियाओं के नवीन निर्माण कार्य कराए जाने, हरदा एवं खिरकिया ओवरब्रिज निर्माण कार्य कराए जाने, हरदा जिला अंतर्गत ग्राम अबगांवकला भैरोपुर मार्ग दाना बाबा के पास से नहर के रास्ते होकर ग्राम भुन्नास तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य कराए जाने एवं सुल्तानपुर वेयरहाउस में की गई खराब अनाज खरीदी की जांच कराई जाकर दोषियों पर कार्यवाही की जाने की मांग की गई।