हरदा :- मध्य प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर किसानों द्वारा 20/09/2024 को न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जिसका उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान किसानों की बिभिन्न समस्याओं की ओर आकर्षित करना है। इस हेतु मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर राजीव सिंह उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा पत्र जारी कर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को किसानो की न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खंडवा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरदा विधायक डॉ. दोगने को खंडवा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
ब्रेकिंग