हरदा : नवागत कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का दौरा कर वहां बैरागढ़ दुर्घटना के भर्ती घायल मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल में व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने सभी घायल मरीजों को आश्वस्त किया कि उनके उपचार की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच.पी. सिंह और सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा को निर्देश दिए कि दुर्घटना के घायल सभी मरीजों का निःशुल्क और बेहतर उपचार किया जाए। अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी सिविल सर्जन डॉक्टर शर्मा से ली। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये भी सिविल सर्जन को निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह को निर्देश दिये कि प्रत्येक मरीज की उपचार व्यवस्था का नियमित फालो अप वे स्वयं करें। उन्होने सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि सभी वार्डों में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये अस्पताल के डॉक्टर नियमित राउण्ड लें और सुनिश्चित करें कि मरीजों को कोई परेशानी न हो। साथ ही जिन घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति की भी मॉनिटरिंग लगातार की जाए। अस्पताल में भर्ती श्रीमती प्रेमबाई ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि इस दुर्घटना में उसका घर नष्ट हो गया तथा घर का पूरा सामान जल गया है, जिस पर उन्होने प्रेमबाई को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिये आश्वस्त किया। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि इस दुर्घटना के बाद जो मरीज मानसिक रूप से परेशान होने के कारण भर्ती है, उनके लिये मनोचिकित्सक व काउंसलर की व्यवस्था की जाए।
________________________________
हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –
- Harda Factory Blast: भीषण ब्लास्ट के तीसरे दिन महिला की लाश मिली, कमरे के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में
- Harda News: एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाया गया। PHQ अटैच किया
- Harda News: सीएम एक्शन में अब Harda कलेक्टर को हटाया।
- Harda Mandi Bhav: आज 07/02/2024 का हरदा, सिराली, खिरकिया, टिमरनी मंडी भाव