Harda News: निर्वाचन संबंधी वीडियो कान्फ्रेंस 1 सितम्बर को होगी | Election related video conference will be held on 1st September.
हरदा : विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ-साथ नोडल अधिकारियों के लिये वीडियो कान्फ्रेंस 1 सितम्बर को आयोजित होगी। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। यह वीडियो कान्फ्रेंस प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4ः45 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने जिले के सभी नोडल अधिकारियों के साथ-साथ रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
