हरदा : शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वधान में “सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली’’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा, मानकों एवं गुणवत्ता से जागरुक कराना था। कार्यक्रम का संचार मेंटर एवं अतिथि व्याख्याता सचिन त्रिपाठी, पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा द्वारा किया गया व कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी श्री विकास भूमरकर, एच.ओ.डी एवं आर.एस.टी. बीआईएस श्री शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पृथ्वीराज राठौर एवं कृपांक कुम्भारे, द्वितीय पुरस्कार खुशी केवाट एवं महिमा चंदेला व तृतीय पुरस्कार अदनान खान एवं हर्ष सोनी तथा चतुर्थ पुरस्कार दुर्गेश को दिया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि राशी क्रमशः 1 हजार रूपये, 750 रूपये, पांच सौ रूपये व 250 रूपये प्रदान की गई।
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज
हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्...
मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक...
रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल
हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की
सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्...
भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा
भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण
मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी
पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
