jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम

Harda News: बालाजी गैस एजेंसी गोदाम की दीवार पे विस्फोटक लायसेंस वैधता को लेकर संशय  !  कलेक्टर ने दिए थे एसडीएम को गोदाम निरीक्षण के निर्देश 

हरदा ।  हरदा जिले में गैस गोडाउन की जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का कोई ध्यान इस ओर नही है। हालांकि कलेक्टर ने एसडीएम को गोदामों के समय समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।  गैस एजेंसी के गोदाम जहाँ शहरी इलाके में बनें हैं वहीं इनके वितरण केंद्र भी बीच शहर में बनें हैं। कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।

शहर में कितने गैस गोदाम हैं। टँकी वितरण केंद्र कहाँ कहाँ बनें है। आसपास रहवासी इलाका है या नहीं। जनहित और सुरक्षा में ये जांच होनी चाहिए।

मालूम हो बैरागढ़ स्थित बारूद ब्लास्ट की भीषण विभीषिका  में 13 लोगों की मौत हरदा में हुई थी।सैकड़ों घायल, अनेकों लोगों के बेघर होने के बावजूद प्रशासन भविष्य में होने वाले खतरों से निपटने के बजाय आखें मूंदे बैठा है। बालाजी गैस गोदाम भी यहीं स्थित है।

ज़िला हरदा में संचालित बालाजी गैस एजेंसी के गोदाम रिहाइशी इलाके में है।  इधर मिली जानकारी में दीवार पर गैस एजेंसी गोदाम की दीवार पे विस्फोटक लायसेंस वैधता 24 तक दर्शायी जा रही है जबकि सूत्रों के अनुसार वैधता वर्ष 2023 में ही समाप्त  हो गई। अब ये तो जांच का विषय है कि आखिर सच क्या है।

- Install Android App -

हरदा एचपी गैस का गोदाम भी आईटीआई के नजदीक है। ये जगह बैरागढ़ स्थित बारूद विस्फोटक स्थल से बहुत करीब है।

हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली, रहटगांव,करताना मे संचालित  विभिन्न गैस एजेंसी की नियमित जांच को लेकर  लापरवाही की चर्चा है।  जांच में एक्सप्लोसिव लायसेंस, बीमा, फ़ूड विभाग  द्वारा की जाने वाली जांच प्रमुख हैं। जानकारों का मानना है किसी कम्पनी की एजेंसी के बीमा के अभाव में टँकी ब्लास्ट के होने वाले हादसे में सम्बंधित उपभोक्ता मुआवजे क्षतिपूर्ति से वंचित हो सकता है।

मकड़ाई एक्सप्रेस ने सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटक लायसेंस को लेकर जब बालाजी गैस से जुड़े जिम्मेदारों से सवाल किए तो उनके जवाब कुछ इस तरह मिले –

◆ आप ऑफिस आकर मिल लेना। आप जानकारी क्यों ले रहे हो।

– मुदस्सर खान

 

◆ आप जाओ कलेक्टर के पास शिकायत कर दो। कहकर बात काट दी।

–   मुशर्रफ खान