ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

Harda News: ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा हल्दी कुंकुम कार्यक्रम में आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया प्रेरित, सुहाग सामग्री की भेंट

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा मंगलवार को गोसाईं मंदिर में हल्दी कुंकुम कार्यक्रम रखा गया।इस दौरान महिलाओं का सम्मान किया गया,वहीं व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान ड्रा द्वारा सुहाग सामग्री भेंट की गई।कार्यक्रम के दौरान स्वागत उद्बोधन महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक ने दिया।संचालन विनीता राजोरिया एवं मीना ओझा ने किया। दर्शना पांडे द्वारा ड्रा के दौरान रोचक तरीके से सुहाग सामग्री भेंट की गई।अंत में आभार सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने व्यक्त किया।

स्टॉल लगाकर दी जानकारी, किया प्रेरित –

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने,उन्हे प्रेरित करने के लिए व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान जया साकल्ले,नेहा राजवैद्य ,शिवानी उपरीत,अमृता गुरु, सुधा दीप्ति प्रीति पुरोहित,मनीषा डाले, वर्षा कांकर, पायल मिश्रा, ऋतु बादर, शानू शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने स्टॉल लगाए जिसमे उन्होंने अपने उत्पाद की जानकारी दी,वहीं नौकरीपेशा महिलाओं ने भी स्वालंबन के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

महिलाओं का हुआ सम्मान –

कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान हीरापुर सरपंच साधना व्यास,वरिष्ठ सदस्य सीता शर्मा,आशा बादर,कीर्ति तिवारी,विनीता राजोरिया, मालन विपट,निशा जोशी,सरोज गुरु,प्रमिला खंडेलवाल ,पूजा तिवारी का सम्मान हुआ,वहीं खिरकिया इकाई से उपस्थित करुणा मिश्रा,प्रमिला भटेले,स्वीटी शर्मा,दीपिका भटेले का सम्मान हुआ।