harda news : भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अंतर्गत युवा और महिलाओं ने किया रक्तदान, कृषि मंत्री बोले- यह पुण्य कार्य
मकड़ाई समाचार हरदा। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अंतर्गत बुधवार को रक्तदान किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के युवाओं और महिलाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं और महिला का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले लोगों ने जरूरतमंद लोगों की मदद कर पुण्यलाभ कमाया है। मंत्री पटेल ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं की पहल सराहनीय है, सेवा का यह श्रेष्ठ माध्यम है। रक्तदान, महादान है।
सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप पुरोहित ने बताया कि शिविर के दौरान दो मरीजों के परिजनों से मिलकर उनको रक्त मुहैया कराया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह साढ़े 10 बजे से किया गया। इसमें सबसे पहले महिला इकाई सदस्य प्रीति शर्मा, सुधा टेमले ने रक्तदान किया।
ये रहे मौजूद
सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री सुनील तिवारी, मनोहरलाल शर्मा, नितेश बादर, दीपक शर्मा, राकेश वैष्णव, दीपक शुक्ला, लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, अखिलेश पाराशर, रोहित तिवारी, संदीप पुरोहित, सुदीप मंडलोई, महिला की अध्यक्ष ज्योति तिवारी, गीता पांडे, अदिति गुरु, विनीता राजोरिया आदि मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
राजेश शर्मा, अक्षय पटेरिया, प्रीति शर्मा, अश्वनी गुरु, अनुराग पांडेय, नवीन शर्मा, आयुष साकल्ले, उत्तम तेंगुरिया, प्रभात दुबे, हिमांशु दुबे, अक्षय पटेरिया, आयुष तिवारी, अक्षय पटेरिया, चित्रांश दुबे, आशीष तिवारी, सुधा टेमले, अमित दुबे, चित्रांश निगम, शुभम शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश वैष्णव, आयुष गोरखे, सूरज शर्मा, अनिल, चित्रांश ने रक्तदान किया।