Harda news; भारतीय मजदूर संघ एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
मकड़ाई समाचार हरदा।भारतीय मजदूर संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सुबह 7:00 बजे से हरदा कलेक्टर परिसर में स्वच्छता मिशन को अंजाम दिया। सभी ने मिलजुल कर कलेक्टर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर जे पी सैयाम, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोहर एवं सुबुद्धि सोनी, जिला मंत्री विकास घावरी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अतुल शुक्ला, सह सचिव अतुल रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष पीसी पोर्ते ,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष अर्चना गौर, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ,एवं ब्लाक समन्वयक राकेश वर्मा,साथ ही पवन बिरहा, दातार सिंह चौहान, सतिश मिश्रा,चेतन किरार,मनोज प्रजापति,रामशंकर बुनकर,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।