jhankar
ब्रेकिंग
17 मई 2026: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश

Harda News : मतदान दलों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कलेक्टर श्री गर्ग व एसपी श्री कंचन ने खिरकिया में प्रशिक्षण का जायजा लिया –

- Install Android App -


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिये जिले में सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे है। उन्होने बताया कि मतदान दलों को मतदान से पूर्व प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि मतदान के दौरान कोई समस्या न आये। इसी क्रम में शनिवार को मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय और खिरकिया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान दलों को आयोग के निर्देशों और प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
शनिवार को खिरकिया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने प्रशिक्षार्थी अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातें अच्छी तरह से सीख लें। उन्होने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन आयोग की पुस्तिका का अध्ययन कर अपने अधिकार व कर्तव्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होने प्रशिक्षकों को निर्देश दिये कि सभी पीठासीन अधिकारियों को मॉकपोल की प्रक्रिया अच्छी तरह समझाएं और इस संबंध में हेण्ड्स ऑन ट्रेनिंग दें। कलेक्टर श्री गर्ग ने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि इवीएम और वीवीपीएट संचालन की प्रक्रिया को भी अच्छी तरह समझ लें।