हरदा : आगामी 3 मार्च को ‘‘बदलती मानसिकता : आईये कान और श्रवण संबंधी देखभाल को सभी के लिये वास्तविकता बनायें’’ थीम पर विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर श्रवण संबंधी जागरूकता के लिये पूरे सप्ताह जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विश्व श्रवण दिवस सप्ताह तहत जिला चिकित्सालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर श्रवण जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने श्रवण दिवस के महत्व एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के बारे में बताया। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत 6 लाख 50 हजार रूपये तक की सर्जरी निःशुल्क की जाती है। इस योजना का लाभ 4 वर्ष तक के बच्चों को प्रदान किया जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चा यदि सुनने में असमर्थ है तो उसकी जाँच तत्काल जिला चिकित्सालय में पदस्थ नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ राजेश सतीजा से करवाएं । कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं को श्रवण संबंधी जागरूकता के लिए संकल्प भी दिलाया ।
इस दौरान डी.ई.आई.एम. आशीष साकल्ले ने श्रवण सप्ताह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं हॉस्पिटल प्रबन्धक जितेंद्र वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं से 3 मार्च को जिला चिकित्सालय में आयोजित होने जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ जिले के अधिक से अधिक लोगों तक पहॅुचाने की अपील की। बीसीएम अजय हरणे एवं ऑडियोलॉजिस्ट नीरज मालवीय ने श्रवण संबंधी सावधानियों के बारे में बताया।
ब्रेकिंग
भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर...
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख
नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित
जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी
हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात...
स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित
वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर...
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
