Harda News : मूर्तियों का विसर्जन जल स्त्रोतों, नदी, तालाब इत्यादि में न करें, कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की अपील
हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गणेश उत्सव के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होने बताया कि 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण सेन्ट्रल जोनल बैंच भोपाल के द्वारा पारित आदेश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्राकृतिक जल स्त्रोतों अर्थात नदी, तालाब इत्यादि में न करें। उन्होंने कहा है कि मूर्तियों के विसर्जन के लिये नगर पालिका परिषद एवं ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गये कृत्रिम विसर्जन कुण्ड का उपयोग करें। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमा के विसर्जन के लिये अपने घर में ही बाल्टी, टप या टंकी का उपयोग कर सकते है। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि इस प्रकार हम अपने प्राकृतिक जल संरचनाओं को प्रदूषित होने से बचा सकते है। उन्होने नागरिकों से अपील की है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय निर्मित विसर्जन कुण्ड अथवा घाटों पर छोटे बच्चों को न लेकर जायें। मूर्तियों के विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिमा सौंपकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये मूर्ति विसर्जन में सहयोग प्रदान करें।
