jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

Harda News : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में आयुष्मान स्वास्थ्य मेला 27 सितम्बर को लगेगा


हरदा :
 आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में आयुष्मान मेला आज आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.पी. सिंह ने बताया कि 27 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया है। मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मुख्य अतिथ्य मे किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि मेले में अरविंदो चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर व जिला चिकित्सालय हरदा के चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाए देंगे। इस दौरान मुख्य रूप से एमड़ी मेड़िसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑख, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञो द्वारा जॉच परिक्षण कर उपचार व परामर्श प्रदान किया जायेगा। मेले में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड़ एवं आभा हेल्थ आईड़ी बनाई जाएगी। इसके अलावा योग, स्वास्थ्य जीवन शैली व स्वास्थ्य कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में आयुष अंतर्गत आयुर्वेद व होम्योपैथ पद्धती से निःशुल्क उपचार, गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी, हीमोग्लोवीन, आयरन सुक्रोस व अन्य सेवाएं जननी सुरक्षा, प्रसुती सहायता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बच्चो की जॉच व सर्जरी प्राक्कलन, विकलांगता परिक्षण एवं प्रमान पत्र निर्माण संबंधी सेवाएं भी दी जाएगी। उन्होने आम नागरिको से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठावे।