हरदा : मत्स्योद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्योद्योग हरदा श्री अरविन्द डांगीवाल ने बताया गया है कि, मत्स्य विभाग, भारत शासन द्वारा संचालित फ्लेगशिप योजना में मछुआरों, मत्स्य कृषकों, महिला उद्यमियों आदि के लिये प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आरंभ की गई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आर.ए.एस., बायोफ्लाक, केज कल्चर, पेन कल्चर, हैचरी निर्माण, संवर्द्धन क्षेत्र विकास, मत्स्य परिवहन वाहनों के क्रय एवं संचालन, फिश रिटेल आउटलेट, आईस प्लांट तथा मत्स्य आहार निर्माण के लिये फीड मील निर्माण हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिये सहायक संचालक मत्स्योद्योग हरदा से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की वेबसाईट पर भी योजना से संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। इच्छुक आवेदनकर्ता कलेक्टर कार्यालय हरदा के कक्ष क्रमांक 60 में संचालित मत्स्योद्योग कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण
Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...
लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ...
हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क...
हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...
हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...
Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय...
मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न...
हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |