jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

Harda news: मान्यता के लिए प्रायवेट स्कूल 23 जनवरी तक करें आवेदन

हरदा / राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी की गई गाइड लाइन अनुसार सत्र 2025-26 के लिये जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के अशासकीय विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

- Install Android App -

जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक श्री आनंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र ने मान्यता आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आरटीई एमपी मोबाईल एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालय स्वयं अपने मोबाईल से आवश्यक जानकारी दर्ज कर जरूरी फोटोग्राफ्स एवं दस्तावेज जियो टेग के माध्यम से अपलोड करते हुये मान्यता के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। जिन विद्यालयों की मान्यता अवधि 31 मार्च 2025 में पूर्ण हो रही है, ऐसे विद्यालय समय सीमा में मान्यता नवीनीकरण के लिये आवेदन कर सकेंगे, साथ ही यदि कोई विद्यालय कक्षा में वृद्धि करना चाहता है अथवा नवीन मान्यता लेना चाहता है तो वह भी ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। मान्यता नवीनीकरण के लिए जो अशासकीय विद्यालय समय सीमा मे आवेदन नही करेंगे, वे आगामी सत्र मे विद्यालय का संचालन नही कर सकेंगे।