jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हरदा: अधिकारी नियमित दौरे करें, योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखें ! कलेक्टर श्री सिंह ने मीटिंग में एसडीएम और तहसीलदारों को दिए निर्देश

हरदा , सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र का नियमित दौरा कर शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करें, जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर नजर रखें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद आयोजित करें, जिसमें शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यकाल अधिकारी श्रीमती सविता झानियां, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के अलावा हरदा टिमरनी और

खिरकिया के एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की ई केवाईसी की कार्यवाही पूरी की जाए, ताकि उन्हें योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान में कोई समस्या ना आए। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक खातों से आधार लिंकिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने हृदय अभियान से संबंधित चयनित ग्रामों के स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को निकटतम स्कूल में प्रवेश दिलाने और सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाकर उनका उपचार कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि नहरों से सिंचाई शुरू होने से पूर्व सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के जल संसाधन विभाग के एस डी ओ, अमीन और पटवारी की बैठक लेकर सिंचाई संबंधी तैयारी की समीक्षा कर लें। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्र में किसानों के लिए खाद व बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के साथ मीटिंग करके कर लें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में दौरे कर कानून व्यवस्था पर नजर रखें। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल आधार नंबर से लिंक कराया जाए।