सिराली। हरदा ब्लास्ट से पूरे मध्यप्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। हरदा के बैरागढ़ में अवैध फेक्ट्री में बड़ी मात्रा में रखा बारूद जब फटा तो हरदा दहल गया। 12 लोगो की जान चली गई। ढाई सो लोग घायल हो गए। उसके बाद गुरुवार देर रात फिर सिस्टम की लापरवाही देखने को मिली। जब हरदा जिले की 12 फेक्ट्री प्रशासन के द्वारा आज सुबह सील कर दी गई थी। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगभग पांच किविंटल विस्फोटक बारूद किसने नहर में फेका। आशंका है की फटाखा व्यापारियों के द्वारा अवैध रूप से रखा बारूद अब ठिकाना लगाने के लिए रात के अंधेरे में फेका जा रहा है। इस प्रकार बारूद का विस्फोटक फेकने से किसान मजदूर के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है। उक्त विस्फोटक पर जब किसानो की नजर गई तो उन्होंने सोशल मिडिया पर विडियो वायरल किया। और आक्रोश व्यक्त कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।
Harda sirali: माचक उप नहर में कई क्विंटल विस्फोटक बारूद रात के अंधेरे में फेका। pic.twitter.com/239nEGXWUk
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) February 8, 2024
इस संबंध में सिराली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह उइके से चर्चा की गई तो उन्होंने इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होना बताया।