jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण

Harda today news: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Harda। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं श्री संजीव नागू के साथ-साथ एसडीम हरदा श्री कुमार शानू देवड़िया और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में हरदा की रायल सिटी कॉलोनी निवासियों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर कॉलोनी की पेयजल समस्या बताई, जिस पर उन्होने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में छिदगांव निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि मसनगांव हंडिया वाया डोमनमउ रेलवा अजनास मार्ग का वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस पर उन्होने अनुविभागीय अधिकारी को मामले की जांच कर मार्ग निर्माण प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

जनसुनवाई में हसनपुरा निवासी दुर्गा मार्कों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि उसका आधार कार्ड न बनने से उसे सड़क दुर्घटना में माता-पिता के देहान्त के बाद बीमा क्लेम की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने ई-गवर्नेंस मेनेजर को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम पिड़गांव निवासी मोहनलाल ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर पात्रता पर्ची में पुनः नाम जोड़ने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार नाम जुड़वाने के निर्देश दिये। तहसील खिरकिया के ग्राम रैयतवाड़ी निवासी रामस्वरूप ने आवास के लिये पट्टा दिलाने की मांग कलेक्टर श्री जैन से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को पात्रता का परीक्षण कर आवेदक की मदद करने के निर्देश दिये।