jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हरदा: विनायक मेडिकेयर डे केयर फैमिली क्लिनिक डॉक्टरों की टीम ने छीपानेर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ शिविर, 177 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला!

हरदा। अपने लिए तो सभी जीते है। औरों के लिए जीने में मजा ही कुछ और है। ये पंक्तियां वास्तव में सही साबित होती है। जब कोई व्यक्ति टीम या समूह आमजन गरीबो की निस्वार्थ भाव से सेवा करते दिखाई दे । धरती के भगवान कहे जाने वाले कुछ डॉक्टर आज भी गांव गांव जाकर निःशुल्क अपनी सेवाएं देकर आमजन गरीब जरूरतमंद  लोगो को स्वास्थ्य लाभ दे रहे है।
ऐसा ही एक नजारा रविवार को जिले की अंतिम सीमा में बसे गांव छीपानेर में देखने को मिला। सेवा समर्पण के भाव से हरदा के विनायक मेडिकेयर डे केयर फैमिली क्लिनिक के स्टाफ और अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले की ग्राम पंचायत छीपानेर में पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 177 मरीजों के द्वारा स्वास्थ लाभ लिया गया। जिसमें मरीजों का शुगर ,ब्लडप्रेशर, हृदय और महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया।

- Install Android App -

शिविर में हरदा जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मेघा बांके ( प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ राजेश गुर्जर (कंसल्टिंग फिजिशियन कार्डियोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट ) उपस्थित थे । ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित ग्रामीणों का भी शिविर में विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर डॉक्टरों के द्वारा कोरोना महामारी के बचाव के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया। वही शासन के नियम निर्देशों के पालन करने की समझाइश दी गई।