jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हरदा के डॉक्टर काटकर ने अपेंडिक्स का किया था आपरेशन, इलाज में लापरवाही का परिजनो ने लगाया था आरोप, मरीज की हुई मौत, दिव्यांग बेटी सहित परिजन पहुंचे थाना

हरदा। टिमरनी नगर के वार्ड 13 निवासी शेष नारायण राठौर (45) का शनिवार को भोपाल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार शाम को बड़ी संख्या में मृतक के परिजन टिमरनी थाने पहुंचे।  मालूम हो कि शेषनारायण के पेट में तकलीफ होने पर परिजनो ने उन्हें हरदा के डॉ. भरत काटकर के यहां भर्ती किया था। जहां 17 सितंबर को उनका ऑपरेशन भगवती हॉस्पिटल में किया था। अपेंडिक्स के ऑपरेशन बाद करीब 7 दिन भर्ती रख उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले इंदौर, फिर भोपाल में इलाज करवाया। जहां उनका इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। परिजनों ने हरदा के डॉ. भरत काटकर पर गलत उपचार का आरोप लगाया था।

वही पिछले मंगलवार को परिजनो ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की थी।

- Install Android App -

वही रविवार को मृतक की बेटी सहित अन्य परिवार के लोग टिमरनी थाने पहुंचे। और डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।

हरदा: शहर के डॉक्टर भरत काटकर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, मरीज की स्थिति गंभीर !