jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

हरदा : मध्यप्रदेश विधानसभा में हरदा की होनहार छात्रा रितिका अग्रवाल का हुआ सम्मान

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा भोपाल में हरदा जिले की प्रतिभाशाली छात्रा रितिका अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी कर जिले का नाम रोशन किया है।

रितिका अग्रवाल को कार्यक्रम में उत्कृष्ट भागीदारी,ओजस्वी भाषण और शानदार मिमिक्री के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । आयोजन समिति ने उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले रितिका अग्रवाल ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

- Install Android App -

इसके आधार पर उनका चयन मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए हुआ । वहां भी उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 विकसीत भारत 2047 विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर मिमिक्री विधा में प्रथम आने के कारण उन्हें मिमिक्री के लिए भी मंच पर आमंत्रित किया उनके शानदार मिमिक्री मंचन से सभी ने उनकी खूब सराहना की और हॉल में तालियों की आवाज गूँजने लगी

इससे पहले भी रितिका अग्रवाल ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करके हरदा जिले का नाम गौरवान्वित किया है उनकी इस सफलता से परिजनों, मित्रों ,क्षेत्रवासियों मे खुशी का माहौल है स्थानीय लोगों ने रितिका की इस उपलब्धि को युवाओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है