ब्रेकिंग
Harda kheti kisani: भारतीय किसान संघ तहसील हरदा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM ... हरदा: सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, होटल व नर्सिंग होम्स में मिलेगी छूट:  शासकीय कार्याल... Big news harda: शीत लहर के कारण 14 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश। Hero Splendor Plus New Price: अब महंगी हुई भारत की सबसे पॉपुलर बाइक, जानें नए दाम और खासियतें हरदा: संगठन महापर्व जिला निर्वाचन का अंतिम चरण पूर्ण!  11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव द... MP Kisan News: मकर संक्रांति पर किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹150 प्रति हेक्टेयर! Gold Silver Rate Today: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट ... Sariya Cement Today Price News: मध्य प्रदेश में बढ़ीं सरिया और सीमेंट की कीमतें, जानिए आज का रेट MP Atithi Shikshak Bharti 2025: मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अंतिम तिथि 31 जनवरी! तुरंत ... PM Awas Yojana Survey 2025: ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खुशखबरी, जानिए कैसे जुड़वाएं सूचि में अपन...

Haryana में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, बब्बर खालसा से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार, 3 IED और 31 कारतूस बरामद

हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। करनाल जिले से पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ी तादाद में विस्फोटक बरामद किए हैं। करनाल पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध आरोपी बब्बर खालसा से जुड़े हरविंदर सिंह के लिए काम करते हैं। गिरफ्तार किए चारों संदिग्ध आतंकी कंटेनर में भारी मात्रा में गोलियां और बारूद ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद बारूद RDX हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब से हमें खबर मिली थी जिसके आधार पर हमने गाड़ी पकड़ी है, जिसमें असलहा मिला है और कुछ लोग भी पकड़े हैं। जांच के बाद ही उनका मकसद पता चलेगा। अभी ये जानकारी है कि ये हरियाणा की घटना नहीं थी, वे हरियाणा पार कर रहे थे।

फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं चारों आतंकी

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आतंकियों में गुरप्रीत, संदीप, परमिंदर और भूपेंद्र शामिल हैं। ये फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं। ये दिल्‍ली नंबर की इनोवा गाड़ी में बारूद से भरे 3 बाक्‍स, 31 कारतूस और देसी पिस्टल लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इनके कब्‍जे से 1 लाख 30 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह 4 बजे बस्तर टोल प्लाजा से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आतंकी इनोवा कार में जा रहे थे। मधुबन थाने में बम निरोधक दस्ता मौके पर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली जा रहे थे और IB को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इन चारों की गिरफ्तारी की गई है।

बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे आतंकी

करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि चारों आतंकी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। चंडीगढ़, करनाल IB की टीम ने आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है।