jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज हरदा : आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 12 मार्च को लगेगा हरदा : चंडीगढ़ में जिल खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन हरदा : फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत कार्यशाला व गतिविधियों का हुआ आयोजन हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 08 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉ... विक्रांत सिंह कुमरे फिर बने आदिवासी समाज के मसीहा : तमिलनाडु में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए बैतूल के... हरदा : 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मार्च को बहुजन एकता महाआंदोलन कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्ष... आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप

सिवनी मालवा : लोक अदालत मे प्रकरणो मे राजीनामा कर समाप्त कराने मे सहयोग करे__

नपा देगी सम्पत्ति और जलकर मे विशेष छुट

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जा रही है। जिसमे आप सभी पक्षकारों को आपसी सहमति के लिए सहमत करके उनके प्रकरणो को समाप्त कराने मे सहयोग प्रदान करे। उक्त बात जिला न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान ने न्यायालय परिसर के मध्यस्थता केंद्र मे 26 फरवरी 26 को आयोजित बैठक मे अधिकारियों, नपाकर्मियों, बैंक कर्मियों और अधिवक्ताओं से कही।

- Install Android App -

श्रीमती खान ने अधिकारियों, नपा कर्मियों, बैंक प्रबंधको और अधिवक्ताओं से कहा कि नेशनल लोक अदालत की जानकारी सभी तक पहुंचाए जिससे अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सके। इसके लिए आप भी अपने स्तर से सभी तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाए। लोक अदालत मे आपसी सहमति के आधार पर न्यायालय मे चल रहे प्रकरणो मे राजीनामा होने के बाद समाप्त किये जाते है।

जिनकी कही अपील नही होती है। लोक अदालत का लाभ सभी उठाकर अपने प्रकरणो को समाप्त राजीनामा करके समाप्त करा सकते है। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि आप भी अपने पक्षकारो मे सहमति बनाकर राजीनामा के लिए सहमत करे। बैठक मे नपा सीएमओ अमर सिन्ह उइके के प्रतिनिधि उप राजस्व निरीक्षक हेमंत चौकसे ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत मे सम्पत्ति कर और जलकर की बकाया राशि के अधिभार मे विशेष छुट दी जायेगी।

बैठक मे न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, बैंक प्रबंधक, बैंक कर्मी, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी, अन्य अधिकारी गण और अधिवक्ता गणो मे राजेश मिश्रा, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।