jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की अगली बैठक सात अगस्त को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक डिनर के दौरान होगी और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को मामला अहम रहने वाला है। राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में करीब 70-80 सीटों पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत मामूली बहुमत से जीते हैं और यदि 15 सीटें भी सही तरीके से हुई होतीं, तो वह प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। इसके साथ ही बैठक में बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी वोटर जोडऩे का आरोप, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमरीका व्यापार समझौता और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संभावित टैरिफ (शुल्क) धमकी शामिल है।

- Install Android App -

पिछली बैठक 19 जुलाई को वर्चुअल हुई थी, जिसमें 24 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे, जिसमें एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार, राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल थे। इस बार फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कान्फ्रेंस) ने भी पुष्टि की है कि वह बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह बिहार की एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे, जिसे भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है।