jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कार का लॉक तोड़ते थे चोर, बिजली काटकर करते थे वारदात, महिला की मदद से ... MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भा... भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर... ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर...

हंडिया: गांव गांव बिक रही अवैध शराब के विरोध में जनपद सदस्य, सरपंच उतरे मैदान में कलेक्टर से की मांग, तत्काल अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाएं!

हंडिया: जिले के आबकारी अधिकारी और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से नर्मदा किनारे कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब की मिनी दुकानें खुल गई।

अब तो गांव गांव शराब की दुकानों के बाहर सड़क शराबियों का जमघट दिखाई देता है। नर्मदा नदी किनारे हर जगह शराबी देशी सफेद ,लाल और बियर के जाम झलकाते दिखाई दे रहे है। जिसके कारण कई बार नर्मदा परिक्रमा वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में मासूम बच्चे जिनकी पढ़ने की उम्र है। वो शराब बेच रहे है। तो कई युवा महिलाएं भी शराब के आदि हो चुके।

- Install Android App -

सोमवार को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माँगरुल सरपंच अनसुईया बाई दामाडे , ग्राम पंचायत सिगौन सुनील चौहान ,ग्राम पंचायत नयापुरा कमल सिंह राजपूत ग्राम पंचायत वेसबा कृष्णा पटेल ग्राम पंचायत सालिया खेड़ी उषा बाई केवट ग्राम पंचायत राता तलाई लीला विश्वकर्मा ग्राम पंचायत बागरुल वीरेंद्र सारंन जनपद सदस्य हडिया मंजू धनगर जनपद सदस्य चिराखन कलाबाई देवड़ा ने हंडिया तहसील कार्यालय पहुंचकर हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नाम ज्ञापन सौंपा और ग्रामीण क्षेत्र में बिक रहीं अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

 

ग्रामीणों सरपंच और जनपद सदस्य ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में विगत लंबे समय से अवैध रूप से ठेकेदार द्वारा चार पहिया वाहन से शराब का परिवहन कर खुले रूप से गांव गांव में बेची जा रही है। ऐसे में जगह-जगह दुकानों पर खुले रूप से शराब बिकने से आए दिन युवा पीढ़ी शराब पीकर बर्बाद हो रही है। गांव में आए दिन झगड़ा वा विवाद होना आम बात हो गई है।

 

उन्होंने पंचायत क्षेत्र में अबैध रूप से शराब बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की  मांग की।