एसडीएम के निरीक्षण में शिक्षा विभाग की पोल खुली : शासन दे रहा है मोटी रकम फिर भी स्कूल समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक,
भगवान भरोसे चल रहे सरकारी स्कूल, न समय पर खुलते हैं, न आते हैं शिक्षक,
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है शिक्षकों के स्कूल आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। शिक्षक अपनी मनमर्जी से स्कूल आ जा रहे हैं। वहीं कुछ शिक्षक विभागीय कार्यों का हवाला देकर स्कूलनह आते हैं वोट शिक्षा कर्मी के भरोसे स्कूल छोड़ दिया हैं शिक्षा विभाग कि लाचरी व्यवस्था के कारण स्कूल पढ़ने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है नये शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था प्रमुखों की बैठक लेकर शिक्षकों को समय पर स्कूल आने की हिदायत दी थी। जिसके बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। कई शिक्षक ऐसे हैं जो मुख्यालय में रहने के बजाय आना जाना करते हैं। विभाग को भी इसकी जानकारी है। लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते लापरवाह शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं।

एसडीएम के निरीक्षण में शिक्षा विभाग की पोल खोली
एसडीएम सरोज परिहार ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण शनिवार को किया जिसमें बच्चों तो शासकीय स्कूलों में गए थे लेकिन शिक्षकों का कोई अता-पता नहीं था।
एसडीएम सरोज परिहार ने जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण प्रतिवेदन बनाकर भेजा है
यह स्कूलों में नहीं पहुंचे शिक्षक
10.47 बजे पर ‘प्राथमिक शाला नरी का निरीक्षण करने एसडीएम परिहार पहुंची तो निरीक्षण के दौरान स्कूल खुला मिला बच्चे पढ़ रहे थे किन्तु शाला में पदस्थ एक भी शिक्षक निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं थे उपस्थित छात्रों द्वारा बताया गया कि स्कूल हमारे द्वारा ही खोला जाता है। और शिक्षक का कोई समय नहीं है कभी 12 बजे कभी 2 बजे बजे आते हैं वही माध्यमिक शाला नरी के निरीक्षण के दौरान वहा पर कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। छात्रों द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय में 03 शिक्षक है परन्तु वह अभी स्कूल नहीं आये और स्कूल हमारे द्वारा ही खोला जाता है 11 बजे प्राथमिक शाला केवला झीर का निरीक्षण के दौरान छात्रों द्वारा स्कूल को खोला गया। वहाँ पर भी कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिले जिससे एसडीएम परिहार ने नाराजगी जताई 11.20 बजे माध्यमिक शाला पीपलगोटा का निरीक्षक किया गया। जिसमें वहाँ पर पदस्थ 02 अतिथि शिक्षक उपस्थित मिले एवं प्रधान पाठक अजय उईके अनुपस्थित मिले।11.31 बजे एकीकृत प्राथमिक शाला भावंदा निरीक्षक किया गया। जिसमें शाला में पदस्थ हीरालाल उईके प्राथमिक शिक्षक, घुडनसिंह भुसारे, प्राथमिक शिक्षक, बंसत अखण्डे, प्रियंका उईके, आशाराम मवासे अतिथि शिक्षक अनुपस्थित मिले केवल 01 शिक्षक प्रकाश भुसारे उपस्थित मिले। साथ ही छात्रों द्वारा बताया कि शिक्षक शाला में आने बाद मोबाइल चलाते हैं एवं मध्यान्ह भोजन भी दोपहर 2 बजे तक मिलता है 11.59 एकीकृत माध्यमिक शाला बारासैल के निरीक्षक के दौरान लखनलाल यादव प्राथमिक शिक्षक अनुपस्थित मिले। केवल 02 अतिथि शिक्षक उपस्थित मिले।

