जनसुनवाई में 20 शिकायत आवेदन आए कुछ का निराकरण मौके पर ही किया गया।
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम विजय राय सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें सुनी गई और कहीं शिकायतों को मौका पर मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में 20 आवेदन आए राजस्व विभाग 13 शिकायत नगर पालिका 2 पुलिस विभाग 2 लोक निर्माण विभाग 1 आबकारी विभाग 1 जनपद पंचायत 1 कुल मिलाकर 20 शिकायत आवेदन जनसुनवाई में आए हैं
एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चली। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम विजय राय ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से कुछ मामलों की सुनवाई मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपकर सख्त निर्देश दिए गए कि वे जनता की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
एसडीएम विजय राय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आए आवेदनों को लंबित न रखा जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की सुनवाई प्राथमिकता से की जा रही है।
जनसुनवाई में आए लोग व्यवस्थित कतार में अपनी शिकायत दर्ज कराते नजर आए एसडीम विजय राय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर मंगलवार को अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।

