jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

Ind vs WI 1stODI: वैस्टइंडीज का स्कोर 200 पार, हिटमेयर-जेसन होल्डर क्रीज पर

गुवाहाटी: गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर वैस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया। वैस्टइंडीज टीम की ओर से केरोन पॉवेल और चंद्रपाल हेमराज  ने शुरुआत की। हालांकि पांचवें ओवर में ही वैस्टइंडीज को तब झटका लगा जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हेमराज की गिल्लियां उड़ा दीं। हेमरान ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 9 रन बनाए। इसके बाद पावेल और शाई होप ने धीरे-धीरे वैस्टइंडीज का स्कोर आगे बढ़ाया।  लेकिन तभी भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने स्ट्राइक करते हुए पावेल को धवन के हाथों कैच आऊट करा दिया। पावेल ने 39 गेंदों में छह चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

84 रनों पर दो विकेट गिरने पर वैस्टइंडीज टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर मार्लोन सैमुअल्स क्रीज पर आए लेकिन वह भी स्पिनर यजुवेंद्र चहल की एक घूमते गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। सैमुअल्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद शमी ने शाई होप का विकेट झटकाकर वैस्टइंडीज को चौथा झटका दे दिया। शाई होप ने 51 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। उधर, हिटमेयर अलग ही टच में नजर आए उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद रोववेन पावेल के साथ 74 रनों की साझेदारी निभाई। पावेल 22 रनों पर भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब क्रीज पर हिटमेयर के साथ वैस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर बने हुए हैं।
रिषभ पंत ने किया डैब्यू

- Install Android App -

पहले वनडे मैच के लिए चुने गए 11 खिलाड़ियों में से कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। जिन 11 खिलाड़ियों को ये मैच खेलने का मौका मिला है उनके नाम हैं- विराट  कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद। यह सीरीज भारत के पास विश्व कप के लिए अपने संयोजन आजमाने का एक और मौका है। दूसरी तरफ विंडीज की टीम भी टेस्ट सीरीज की एकतरफा हार के बाद वापसी करना चाहेगी हालांकि उसके कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने अफगानिस्तान टी-20 लीग में खेलने के चलते राष्ट्रीय टीम से किनारा कर लिया है।

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए कप्तान विराट कोहली को विंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीका से विश्राम दिए जाने की अटकलें चल रही थीं। विराट को एशिया कप में आराम दिया गया था और रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली थी।