jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

IND vs WI 2nd ODI: भारत ने जीता टाॅस, विंडीज करेगा पहले गेंदबाजी

विशाखापत्तनमः भारत और विंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पांच वनडे मैच की इस सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है । भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर 81 रन बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर इस प्रारूप में सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस रिकॉर्ड की संभावना ने दर्शकों में इस मैच को लेकर अतिरिक्त उत्साह भर दिया है। तेंदुलकर ने 259 पारियों में वह आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली 204 पारियां खेल चुके हैं।

विश्व कप से पहले अहम मानी जा रही इस श्रृंखला में हालांकि मध्यक्रम को भी आजमाए जाने की जरूरत है। भारत को हालांकि वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली को पता है कि गेंदबाजी पिछले मैच में कमजोर कड़ी रही थी। डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह और भरोसेमंद भुवनेश्वर कुमार की गैर मौजूदगी में भारतीय गेंदबाज बारसापारा स्टेडियम पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। रविंद्र जडेजा भी लय में नहीं थे, जिससे कैरेबियाई बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बना डाला। मोहम्मद शमी ने 10 ओवरों में 81 रन दिए। इसके बावजूद विकल्प नहीं होने के कारण कोहली को उन्हें ही उतारना होगा।

- Install Android App -

कुलदीप को मिला मौका 
दूसरे टेस्ट में दस विकेट लेने वाले उमेश यादव भी उस फॉर्म को दोहरा नहीं सके और महंगे साबित हुए। विश्व कप में अब एक साल से भी कम रह गया है, लिहाजा टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करना चाहता होगा। ऐसे में उमेश को और मौके दिए जा सकते हैं। पहले मैच में बाहर रहे चाइनामैन कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह उतारा जा सकता है। वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमेयर से पिछले प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद कर रही होगी, जिसने 78 गेंद में 106 रन बनाये। मर्लोन सैमुअल्स भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहले मैच में जल्दी आउट हो गए थे। एशिया कप में शानदार फॉर्म में रहे शिखर धवन ने यहां दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था। कैरेबियाई टीम में तेज गेंदबाज केमार रोच की वापसी हुई है जो परिवार में निधन के कारण टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सके थे।

टीम : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एम एस धोनी, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव ।