jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

IND vs WI 2nd Test: तीसरा दिन- पंत भी शतक से चूके, भारत का 7वां विकेट गिरा

हैदराबाद:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 311 रन पर सिमेट दिया था भारत ने पहली पारी में 86 ओवरों में 7 विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 80 रन बनाकर अाउट हो गए और ऋषभ पंत 92 रन बनाकर अाउट हो गए हैं। रविचंद्रन अश्विन 4 रन और  कुलदीप यादव 0 रन क्रीज पर हैं।  भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। पिछले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में धुनते हुए 39 गेंदों में फिफ्टी बनाई। पृथ्वी महज 53 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, इंगलैंड दौरे पर फेल रहे केएल राहुल दूसरे टेस्ट में भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 4 रन पर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बोल्ड किया।

राहुल के आउट होते ही क्रीज पर पुजारा आए। पुजारा जो हैदराबाद में अपनी पिछली चार पारियों में 159, 204, 83, 54 रन बना चुके हैं, यहां फेल हो गए। उन्हें गैबरियल ने हैमिल्टन के हाथों कैच कराया। 102 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन चाय से कुछ समय पहले ही वह होल्डर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 78 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाए। क्रीज पर अभी भी रहाणे और पंत बने हुए हैं।

- Install Android App -

बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों क्रेग ब्रेथवेट और केरोन पावेल ने सधी हुई शुरुआत की थी। लेकिन 12वें ओवर में अश्विन की एक बेहतरीन गेंद को मारने के चक्कर में पावेल जडेजा को कैच थमा बैठे। पावेल ने 30 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ब्रेथवेट ने इसके बाद शाई होप के साथ मिलकर इंडीज की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 23वें ओवर में वह भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर पगबाधा आउट हो गए। ब्रेथवेट ने 68 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

हिटमेयर भी अलग टच में नजर आ रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव ने यहां भी अपना जादू चलाते हुए उन्हें महज 12 रन पर पगबाधा आउट करार दिया। वहीं, सधी पारी खेल रहे शाई होप भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप ने सुनील एम्ब्रिस को 18 रनों पर जडेजा के हाथों कैच करवा अपना तीसरा तो इंडीज का पांचवां विकेट झटका। इसके बाद शेन को उमेश यादव ने 30 रनों पर पगबाधा आउट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया

182 रनों पर छठा विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रोस्टन चेज का बखूबी साथ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े। पहले दिन की समाप्ति तक रोस्टन 98 तो देवेंद्र बिशू 2 रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट खोकर 295 रन था। वहीं, दूसरे दिन वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने अपना शतक पूरा किया। इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्टइंडीज को 311 रन पर ही समेट दिया। कुलदीप यादव को तीन तो भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक विकेट निकालने में सफल रहे।