jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

IND vs WI 2nd Test : रोस्टन चेज के शानदार 98 रन, वेस्टइंडीज का स्कोर 295/7

हैदराबाद:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं। वैस्टइंडीज की ओर से स्पिनर रोस्टन चेज ने शानदार पारी खेलते 98 रन बनाए। वहीं उनका साथ देने आए वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने 92 गेंदों में छह चौकों की मदद से 52 रन बनाए। होल्डर 90वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत के हाथों लपके गए।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों क्रेग ब्रैथवेट और केरोन पावेल ने सधी हुई शुरुआत की थी। लेकिन 12वें ओवर में अश्विन की एक बेहतरीन गेंद पर पावेल रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। पावेल ने 30 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ब्रैथवेट ने इसके बाद शाई होप के साथ मिलकर इंडीज की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 23वें ओवर में वह भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर पगबाधा आऊट हो गए। ब्रैथवेट ने 68 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

- Install Android App -

हिटमेयर भी अलग टच में नजर आ रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव ने यहां भी अपना जादू चलाते हुए उन्हें महज 12 रन पर पगबाधा आऊट करार दिया। वहीं, सधी पारी खेल रहे शाई होप भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आऊट हुए। इसके बाद कुलदीप ने सुनील एम्ब्रिस को 18 रनों पर जडेजा के हाथों कैच करवा अपना तीसरा तो वीडिज का पांचवां विकेट झटका।  इसके बाद शेन को उमेश यादव ने 30 रनों पर पगबाधा आऊट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया।

182 रनों पर छठा विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रोस्टन चेज का बखूबी साथ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े। दिन की समाप्ति तक रोस्टन 98 तो देवेंद्र बिशू 2 रन पर खेल रहे थे। वहीं, भारत की ओर से उमेश यादव और कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक विकेट निकालने में सफल रहे।