jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

भारत के सामरिक बेड़े में स्पेन का सी-295 विमान शामिल

नई दिल्ली। भारत को अपनी सैन्य क्षमताएँ मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि शनिवार को भारत को एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमानों में से अंतिम विमान मिल गया है।सेविले में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस असेंबली लाइन पर भारतीय राजदूत दिनेश के पटनायक ने भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह विमान प्राप्त किया। खास बात यह है कि यह आपूर्ति तय समय से दो महीने पहले कर दी गई, जो भारत की रक्षा ताकत को और मज़बूती देगी।

- Install Android App -

सी-295 विमान 5 से 10 टन तक का भार ढो सकता है और यह भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो विमानों की जगह लेगा। इसकी उड़ान क्षमता करीब 11 घंटे की है, जिससे यह सामरिक दृष्टि से बेहद कारगर है। सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 56 सी-295 विमानों के लिए समझौता किया था। इनमें से 16 विमान स्पेन से सीधे मिलेंगे और बाकी 40 विमान भारत में बनाए जाएंगे।