jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना का नाम बदलेगा, अब कहलाएगी ‘देवी सुभद्रा योजना’ नियम तोड़ने पर पुलिस वालों के ही कट गए चालान, बहस करते रहे गए वार्दीधारी इंदौर महापौर का मेट्रो अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोले – सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ तीर्थदर्शन योजना के तहत वृद्धजन वैष्णो देवी यात्रा करेंगे !तीर्थ यात्रा के लिये 30 जनवरी तक आवेदन लि... पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे ! कांग्रेस पार्षद अनवर की पार्षदी खत्म: 5 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव मध्यप्रदेश के 8 नगर निगमों में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा सिंहस्थ क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध, लैंड पुलिंग के नाम पर जमीन छीनने का आरोप मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक पड़ेगी भारी ठंड कश्मीर में कई जगहों पर छापा, उमर के 2 भाई गिरफ्तार

इंदौर में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश जलजमाव और ट्रैफिक हुआ जाम ! मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

शासकीय अशासकीय 12 वी तक स्कूल और आंगनवाड़ी की दी छुट्टी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण आंगनबाड़ी और स्कूलों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार बारिश के कारण 24 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित किया है। शनिवार को छुट्टी होने से विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। सोमवार को भी जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

इंदौर मे बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इंदौर में शुक्रवार को सुबह से शहर तेज बौछारों से शहर तरबतर हुआ। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को विगत 24 घंटे में इंदौर में सर्वाधिक वर्षा शहरवासियों ने देखी। शहर में 12 घंटे में 141.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई, इसमें शाम 5.30 बजे बाद तीन घंटे में 71.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

- Install Android App -

लगातार बारिश से बड़ी परेशानी

शुक्रवार की बारिश से नगर निगम व प्रशासन के अफसरों की चिंता भी बढ़ी।
शहर मे बीआरटीएस सहित के कई चौराहें व सड़कों पर पानी भरने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगा और दोपहिया चालक कई घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे।

विजयनगर, दवा बाजार सहित शहर के कई इलाकों में वाहन चालक परेशान हुए। मौसम विज्ञानियों द्वारा इंदौर में शनिवार व रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और शहर में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को शहर में सर्वाधिक बारिश

शुक्रवार को रात 8.30 बजे तक 141.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई। 4 साल पहले वर्ष 2020 में 22 अगस्त को इंदौर में 24 घंटे में 263.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। उसके बाद इस बार इंदौर में शुक्रवार को 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई है।