jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

शराब दुकान के सामने खुलेआम जाम छलकाते नशेड़ी, महिलाओं का निकलना दूभर  

दुकानों के सामने नशे में धुत पड़े रहते हैं लोग, आबकारी-पुलिस विभाग मौन

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा । शहर में शराब दुकानों के सामने खुलेआम शराब पीने-पिलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लोहिया पुल के पास स्वास्थ्य बिल्डिंग मटेरियल के सामने स्थित शराब दुकान के सामने रोजाना सुबह-से नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। दुकान के बाहर ही शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के कारण राहगीर, खासकर महिलाएं और छात्राएं यहां से निकलने में कतराती हैं।

- Install Android App -

दुकानदार सोनू का कहना है कि नशे में धुत लोग उनकी दुकानों के सामने ही पड़े रहते हैं, गाली-गलौज और बदसलूकी करते हैं। कई बार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है और ग्राहक आने से डरते हैं।

क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि कई बार आबकारी विभाग और पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई आबकारी अधिनियम के तहत दुकान के 50 मीटर दायरे में खुले में शराब पीना गैरकानूनी है, इसके बावजूद दुकान के सामने रोज शराबखोरी होती है।

रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के बाहर खड़े होकर पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और महिला सुरक्षा के मद्देनजर यहां नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रहवासी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।