jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

ITBP रिपोर्ट का दावा, चीनी सैनिकों ने लद्दाख और अरुणाचल में की घुसपैठ

नई दिल्लीः भारत के साथ दोस्ती का दम भरने वाला चीन धोखा देने की फितरत से बाज नहीं आ रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि चीन ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने इस बार भारत में दोहरी घुसपैठ की कोशिश की। चीन ने एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में घुसने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में भी ड्रेगन सैनिकों को भारत की सीमा के अंदर देखा गया।
ITBP की रिपोर्ट के अनुसार चीन के दो हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में देखे गए। यह घुसपैठ पिछले महीने 27 अगस्त को की गई। आईटीबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों चीनी हेलीकॉप्टर MI-17 की तरह दिख रहे थे और यह करीब 5 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में रहे।
लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन भारत के लिए रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। इसी कारण चीन भी इस पर अपना कब्जा करने की फिराक में है जिसके चलते वह आए दिन यहां बार-बार घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की दिवांग घाटी में भी वहां के स्थानीय लोगों ने चीनी सैनिकों को देखा। हालांकि सेना ने कहा कि यह घुसपैठ नहीं थी, यह एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) को लेकर विवाद के चलते सिर्फ पेट्रोलिंग की गई थी।