jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

IUST के छात्रों ने निकाला आजादी समर्थक मार्च, सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले

श्रीनगर: पुलवामा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेकानिलजी के छात्रों ने मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और आजादी समर्थक नारेबाजी की। सडक़ों पर उतरे छात्र सुरक्षाबलों से भिड़ गये और उन्हेंं काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। यह प्रदर्शन पिछले सप्ताह मुठभेड़ में मारे गये आतंकी मनान वानी और उसके सहयोगी के हित में किया जा रहा था।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार जैसे ही यूनिवर्सिटी खुली तो छात्र कैंपस में जमा हो गये। उन्होंने आजादी समर्थक नारे लगाने शुरू कर दिये। छात्रों ने पाकिस्तान और आतंकी हित में नारे लगाते हुये कैंपस से बाहर निकलने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोका जिससे छात्र सुरक्षाबलों से भिड़ गये। गुस्साए छात्रों ने पत्थराव भी किया जिससे मौके पर तैनात बलों को बचाव हेतु आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक हिंसक झड़पें जारी थीं।