Jabalpur News: पुलिस ने एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा, छुड़ाने पहुंचे भाजपा नेता थाने में बनाया राजनीतिक दबाव |
जबलपुर : जबलपुर में पुलिस ने जुआं खेलते हुए करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को पकड़ा था। जिन्हें छुड़ाने भाजपा नेता थाने पहुंच गए। वहीं राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस जानकारी देने से बच रही है। दरअसल ये मामला संस्कार धानी कहे जाने वाले जबलपुर के गौरीघाट थाने का है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किराना दुकान के पीछे जुआं खेलते हुए आधा दर्जन आरोपी को पकड़ा था। जिसके बाद भाजपा नगर महामंत्री रत्नेश सोनकर समेत कई नेता जुआरियों को छुड़ाने थाने पहुंचे।
बतादें कि के जुआरियों का इस मामले एक विडियो भी सामने आया है। जिसमें गणेश मंदिर के पुजारी रामानुज तिवारी भी जुआरियों के साथ खड़े नजर आए हैं। वहीं राजनीतिक दबाव के चलते जानकारी देने से बच पुलिस बचती हुई नजर आ रही है।