jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

J&K: पुलवामा में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमले से 7 जवान घायल, जैश ने ली जिम्मेदारी

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार की रात आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में सेना के सात जवान घायल हो गए। घायल जवानों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के जिले में पुलवामा-लस्सीपुरा रोड पर आईईडी विस्फोट किया।
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक बयान जारी करके ली है।

- Install Android App -

जवानों पर यह आतंकी हमला उस समय हुआ, जब वे लस्सीपोरा से पुलवामा की ओर जा रहे थे। सेना की गाड़ी जब वहां से एक ब्रिज से गुजर रही थी तभी आईईडी धमाका हुआ और फिर आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और रात से सर्च ऑप्रेशन जारी है।