jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

जून 2026: मध्यप्रदेश के अपराध जगत में सनसनी और दहशत फैलाने वाली बड़ी खबरें

1. SDM ने शादी का झांसा देकर किया साल भर शोषण, मुरैना में गिरफ्तार

मुरैना में पदस्थ एक उपजिलाधिकारी को महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक सरकारी विश्राम गृह, सबलगढ़ के सरकारी आवास और ग्वालियर के फ्लैट में शारीरिक संबंध बनाए। शादी से इनकार पर परिवार खत्म करने की धमकी दी। BNS की धारा 69 में केस दर्ज। घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया।

2. दतिया रेत खदान पर खुलेआम फायरिंग, गोलियों से उड़ाए ट्रैक्टरों के टायर

गोराघाट थाना क्षेत्र के बड़ोंनकला रेत खदान पर दबंगों ने दहशत फैलाई। रॉयल्टी जमा कर लौट रहे ट्रैक्टरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों से ट्रैक्टरों के टायर फट गए। ड्राइवरों ने भागकर जान बचाई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के खनन कारोबारियों में डर का माहौल है।

3. छतरपुर में बच्चों की कहासुनी बनी खूनी जंग, फरसे से किया हमला

बड़ामलहरा में बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वीरू परमार समेत 4 लोगों ने नशे की हालत में कल्लू खटीक के घर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना से गांव में तनाव फैल गया।

4. धार में पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

- Install Android App -

धार जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। कम उम्र में शादी के बाद महिला का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया। पति रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले लूट के दौरान हत्या का ड्रामा किया, लेकिन पुलिस जांच में पत्नी-प्रेमी का राज खुल गया।

5. भोपाल ग्रामीण में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, माफिया का राज

राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में शराब माफिया बेखौफ है। रायसेन दीवानगंज लाइसेंसी दुकान से कुछ दूरी पर अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है। लाइसेंसी रेट से कम दाम पर शराब मिल रही है। मीडिया के पहुंचने से पहले ही कारोबारी दुकान बंद कर भाग निकले। अवैध कारोबार से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे।

6. इंदौर-धार में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, पुलिस ने किया अलर्ट

पूरे जून महीने इंदौर और धार जिलों में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाहों ने दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और झूठी पोस्ट वायरल होने से लोगों में डर का माहौल बन गया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने साफ किया कि शहर में कोई संगठित गिरोह सक्रिय नहीं है। 2025 में 1400 गुमशुदा बच्चों में से 1200 मिल चुके हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर IT एक्ट में केस दर्ज करने की चेतावनी दी।

_ये सभी घटनाएं जून 2026 में मध्यप्रदेश में थाने में दर्ज हुईं है,और इनसे आम लोगों के बीच दहशत का माहौल बना।_

(स्त्रोत – सोशलमीडिया )