jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

KBC 10 को मिली पहली करोड़पति बिनीता जैन, जीत सकती थी 7 करोड़

नई दिल्ली: टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की गुवाहटी निवासी बिनीता जैन ने 14वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की राशि जीती है। उन्होंने सात करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दिया, हालांकि जवाब देने से पहले ही उन्होंने खेल से क्विट कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें एक करोड़ से ही संतोष करना पड़ा।
कौन बनेगा करोड़पति (सीजन 10) में मंगलवार को असम की बिनीता जैन से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ के लिए सवाल किया कि भारत में किस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की 13 जजों की सबसे बड़ी पीठ ने किया था। इस सवाल का सही जवाब था डी केशवानंद भारती मामला, जिसका बिनीता ने सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए जीत लिए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वह सवाल किया, जिसका इंतजार पूरा देश दिल थामकर कर रहा था, जी हां सात करोड़ का सवाल था 1867 में किसने पहले स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था इसके ऑप्शन थे- ए एडवर्ड कैलेहन, बी थॉमस एडसिन, सी डेवडि गेस्टेटनर औ डी रॉबर्ट वार्कले। इसका जवाब दिए बिना बिनीता ने क्विट कर दिया। हालांकि इसके बाद विनीता ने एडवर्ड कैलेहन जो जवाब दिया था वह बिल्कुल सही था।
एक करोड़ जीतने वाली पांचवीं महिला
केबीसी के इतिहास में बिनीता जैन पांचवीं महिला होंगी जो 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतने जा रही हैं। केबीसी के इस सीजन में भागलपुर के टिकट परीक्षक सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया सबसे ज्यादा 25-25 लाख रुपये जीत चुके हैं। गुवाहाटी के अष्टगांव में रॉयल एनक्लेव की रहवासी बिनीता से पहले चार महिलाएं केबीसी में एक-एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं।

- Install Android App -

शिक्षक हैं बिनीता 
असम के गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता ने हॉट सीट पर बैठने के बाद शो के एंकर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के दुखद पहलुओं को साझा किया। दो बच्चों की मां बिनीता ने बताया कि फरवरी साल 2013 में बिजनेस ट्रिप पर विदेश गए उनके पति आज तक घर नहीं लौट पाए हैं। बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। पति के साथ हुई घटना के बाद बिनीता बेहद टूट चुकी थी। इसक बाद पेशे से टीचर बिनीता ने छात्रों को ट्यूशन देना शुरू किया। सात छात्रों के साथ शुरुआत करने वाली बिनीता आज 125 छात्रों को अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन विषय पढ़ा रही हैं।