jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

हरदा : परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

हरदा :आगामी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचिता को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 इंटरनेट तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर परीक्षा संबंधी भ्रामक संदेशों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया है।

जारी आदेश अनुसार कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाटसएप, एक्स, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम का दुरूपयोग कर परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसारण नहीं करेगा।

- Install Android App -

कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से आपत्तिजनक एवं भ्रम फैलाने वाले संदेश, फोटो ऑडियो एवं वीडियो इत्यादि को न ही प्रसारित करेगा और न ही कमेंट, लाइक या फारवर्ड करेगा। किसी भी ग्रुप के एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी वह कि किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं भ्रम फैलाने वाले संदेशों को प्रसारित होने से रोकेगा।

कोई भी व्यक्ति अथवा समुदाय ऐसे संदेशों को प्रसारित नहीं करेगा, जिससे किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन अथवा समुदाय आदि को एक स्थान पर, एक राय होकर जमा होंगे, कोई विशेष कार्य करने एवं गैर कानूनी गतिविधियां करने का आव्हान किया गया हो, जिससे कानून शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना हो।

यह आदेश 10 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।