jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 13 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण  लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा 33वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत ... प्रशासन का बड़ा अभियान: जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष हाईकोर्ट जज की अनोखी पहल: कार नहीं, साइकिल से पहुंचे अदालत; हर तरफ हो रही चर्चा पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं मटका लेकर उतरीं सड़क पर केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक

Khandwa News: दुर्घटनाओं का क्षेत्र बना घंटाघर, कब हटेगा अतिक्रमण

खंडवा : शहर के हृदय स्थल में अतिक्रमण के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है । आए दिन यहां पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है । घंटाघर के चारों ओर ठेलों का मकड़जाल अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है । यही वजह है कि सड़क छोटी पड़ गई है। उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी एवं शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि खंडवा के तेज तर्राट कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने भी इस समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व ही टीएल बैठक में निर्देश देकर रेलवे स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद दो-तीन दिन कार्रवाई की गई। उसके बाद फिर वही स्थिति सड़कों पर बन गई है ।शनिवार रात को भी एंबुलेंस एवं ठेले की टक्कर घंटाघर क्षेत्र में हो गई। कुछ लोग घायल भी हो गए थे। श्री भावसार ने आगे कहा कि घंटाघर क्षेत्र की सड़क किसी मोहल्ले की गली नहीं है यहां पर सड़क से दो बड़े वाहन भी एक साथ निकल सकते हैं। लेकिन जब सड़क के दोनों ही ओर अतिक्रमण हो तो दुर्घटना तो होनी ही थी। इसलिए शिवसेना जिला प्रशासन से मांग करती है कि इस क्षेत्र मे अतिक्रमण मुहिम चलाकर आम जनता को राहत दी जाए।