jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हरदा: सशक्त वाहिनी की छात्राओं के बीच खो-खो मैच संपन्न:    कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित !     

हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत संचालित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में छात्राओं को पुलिस भर्ती एवं अन्य व्यवसाय में रोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं खेल संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है। सशक्त वाहिनी कक्षाओं की छात्राओं को जिले के अधिकारी भी समय समय पर मार्गदर्शन देने के लिए आते है। महिला सशक्त वाहिनी में पंजिकृत छात्राओं को निःशुल्क स्टेशनरी एवं पुस्तकों की व्यवस्था भी की जाती है।

- Install Android App -

रविवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से नेहरू स्टेडियम हरदा में फिजिकल क्लास का आयोजन किया गया। उसके बाद सुकन्या टीम एवं लाड़ली टीम के बीच खो-खो मैच का आयोजन किया गया सुकन्या टीम ने निर्धारित समय 7 मिनट की पारी में लाडली टीम के 6 खिलाड़ी आउट किए , जबकि लाडली टीम ने सुकन्या टीम के 4 खिलाड़ी आउट किए, इस तरह मैच में सुकन्या टीम विजेता रही।

सुकन्या टीम के सभी खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने गोल्डन मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर विजेता टीम की कप्तान नंदनी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मोनो छपे प्रथम ट्राफी प्रदान की गई। इसी तरह उपविजेता टीम की कप्तान अंजू सिलारे को भी द्वितीय ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक महिला समन्वयक सुश्री सलमान खान का विशेष सहयोग रहा।