jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक

हरदा : भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर पदों पर चयन के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू है, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। तिथियों में किसी भी प्रकार का बदलाव वेबसाइट के माध्यम से ही सूचित किया जाएगा।

- Install Android App -

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित रूप से किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की अंतिम तिथियों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। इसके लिए www.Joinindianarmy.nic.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस भर्ती में मध्य प्रदेश के भोपाल, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, राजगढ़, सिवनी और विदिशा सहित अन्य जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।