jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख हरदा : एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं, इससे कोई नुकसान नहीं हरदा : अब जिला चिकित्सालय हरदा में होंगे कान के ऑपरेशन हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गोराखाल में स्क्रीनिंग शिविर 9 मार्च को हरदा : निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से हरदा : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी गेहूं उपार्जन पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह ... हरदा : नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने पक्षियों के लिए लगाए सकोरे हरदा : ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था व नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण स...

हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न,

भगवान राधा कृष्ण के मनमोहक स्वरूप से श्रद्धालु हुए भाव विभोर,जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

हरदा – गुर्जर मंगल भवन के पास स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में शुक्रवार को राधा कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई।तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन दिवस पर पंडित हरिओम जोशी के मार्गदर्शन में महान्यास, देव प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति हुई।इसके बाद राधाकृष्ण भगवान का मनमोहक श्रृंगार हुआ,वहीं विधि विधान से यजमानों द्वारा भगवान का पूजन हुआ।

- Install Android App -

पंडितों ने एक स्वर में मंत्रोच्चार कर परदा हटाया।परदा हटने पर राधेकृष्ण के नारों से भगवान के श्री चरणों में शीश नवाया।पंडित अभिषेक पंडा द्वारा भए प्रकट कृपाला की सुंदर प्रस्तुति हुई।इसके बाद महाआरती हुई।यजमान किशोरीलाल करोड़े, हरिओम करोड़े को पंडित हरिओम जोशी,पंडित सुशील जोशी,पंडित विमल तिवारी,पंडित अभिषेक पंडा,पंडित मुकेश पुरोहित,पंडित सचिन मिश्रा,पंडित आदित्य जोशी,पंडित विष्णु शर्मा सहित पंडितों के निर्देशन में पूजन कराया गया।

इस दौरान वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन करोड़े ,महेश मुकाती,चंद्रशेखर बिल्लौरे,हरनाथ सिंह सूरमा,करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर,दिनेश करोड़े ,समीर गुर्जर,पंडित राजेश पांडे,श्याम सोकल, डॉ जीआर करोड़े,जगदीश विश्वकर्मा,रामकृष्ण पाटिल, डॉ अनिल मुकाती,बंशीधर करोड़े,मुरलीधर करोड़े,पलाश करोड़े,नवनीत शुक्ला,राहुल गुर्जर,शुभम सनखेरे,रौनक गुर्जर,असीम गुर्जर,मनोज करोड़े, डॉ कमलेश करोड़े,चिरंजीव करोड़े सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।आयोजन के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।