jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

LIVE: मिशन MP पर राहुल, नर्मदा पूजन के बाद करेंगे रोड शो

मुरैना: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले एकता परिषद के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। अब वे जबलपुर में मां नर्मदा का पूटना करने के बाद रोड शो करेंगे। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेता शामिल हैं।

LIVE अपडेट…

  • हम मोदी सरकार से लड़े और जमीन अधिग्रहण बिल रद्द होने से रोका
  • कांग्रेस पार्टी ने किसानों और गरीबों को जमीन का हक दिया, लेकिन मोदी सरकार उसी जमीन अधिग्रहण बिल को संसद में रद्द करने जा रही थी
  • मोदी सरकार हजारों एकड़ जमीन एक झटके में उद्योगपतियों को दे देती है
  • किसान जब आवाज उठाते हैं उनपर लाठियां बरसाई जाती हैं
  • हम देश के अधिकारी की लड़ाई जीतने जा रहे हैं और आपका हक आपको दिलाएंगे
  • एक तरफ बीजेपी के लोग हैं तो दूसरी तरफ देश की जनता और कांग्रेस खड़ी है
  • किसानों, आदिवासियों, और गरीबों पर हमले हो रहे हैं, आपके अधिकार छीने जा रहे हैं
  • हम किसानों की जिंदगी बदलना चाहते हैं और उन्हें उनका अधिकार देना चाहते हैं
  • किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
  • नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
  • भाजपा पर जमकर साधा निशाना
  • एकता परिषद के कार्यक्रम में राहुल का भाषण

- Install Android App -

ये है दौरे का कर्यक्रम…

  • मुरैना के बाद राहुल गांधी सीधा जबलपुर जाएंगे और वहा एक रोड शो करेंगे। राहुल गांधी इस दौरान उमा घाट पर नर्मदा पूजा और आरती करेंगे।
  • नर्मदा पूजन करने के बाद राहुल बंदरिया तिराहा से अब्दुल हमीद तिराहे तक आठ किलोमीटर का रोड शो करेंगे।
  • रोड शो के बाद शाम को जबलपुर के रद्दी चौक पर राहुल एक धन्यवाद भाषण देंगे और रात में जबलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ऐसी है रोड शो की सुरक्षा व्यवस्था
राहुल गांधी के रोड शो को लेकर जबलपुर में करीब 15 सौ जवान तैनात किए गए हैं। 68 पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। एसपीजी ने उमा घाट को अपने घेरे में ले लिया है। जिस ओपन गाड़ी में राहुल गांधी रोड शो करेंगे, वो एसपीजी ते कब्जे में है।