jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते सीएमओ सहित 3 कर्मचारियों को पकड़ा: नपा CMO ने 3.40 लाख की FD के रिलीज के लिये मांगे 1लाख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।नगर पालिका जो आमजन से सीधे जुडी रह्ती है। यहां पर भारी भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने पर पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देश पर लोकायुक्त संभाग भोपाल ने कार्यवाही कर 3 कर्मचारियो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा है।

लोकायुक्त टीम भोपाल की कार्रवाई नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन के तीन कर्मचारी बद्री प्रसाद शर्मा (सीएमओ), शुभम जैन (कंप्यूटर ऑपरेटर), और जय कुमार समयपाल (नगर पालिका परिषद) को गिरफ्तार किया।

सीएमओ ने 3.40 लाख की FD के रिलीज के लिये मांगे 1लाख

लोकायुक्त को मिली शिकायत में आवेदक राजेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी के श्मशान घाट निर्माण कार्य के लिए टेंडर के साथ 3 लाख 40 हजार रुपये की FD जमा की गई थी।

- Install Android App -

FD रिलीज के लिये सीएमओ ने मांगे एक लाख

आवेदक से एफडी रिलीज करने के लिए आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा ने एक लाख रुपयों की मांग की थी। मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने के बाद शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त विभाग द्वारा किया गया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा के साथ अन्य दो आरोपियों, शुभम जैन और जय कुमार ने मिलकर आवेदक को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया था।

लोकायुक्त टीम की कार्यवाही

आवेदक की शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त संभाग भोपाल ने 13 दिसंबर को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ट्रैप के दौरान आरोपी शुभम जैन को 40,000 नगद और 60,000 का चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी जय कुमार को भी गिरफ्तार कर इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।